चौकी स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 07.07.2026 को प्रार्थी हेमचंद महिलांग, उम्र 53 वर्ष, निवासी पेंड्री तराई, थाना नंदनी नगर, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह दिनांक 03.07.2026 को अपनी पत्नी के उपचार हेतु शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 F 3015 से गया था। वाहन को अस्पताल परिसर की पार्किंग में खड़ा करने के बाद दिनांक 07.07.2026 को वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सुपेला, चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 956/2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मोह. असलम उर्फ शिबू से पूछताछ की गई, जिसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल चोरी करना।
▪️ घटनास्थल :
शंकराचार्य अस्पताल पार्किंग, जुनवानी, भिलाई।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मोह. असलम उर्फ शिबू, उम्र 28 वर्ष, निवासी सड़क नंबर 03, उल्लासनगर, अयप्पा नगर, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 25 F 3015, कीमत लगभग ₹20,000।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में चौकी स्मृतिनगर प्रभारी सहित चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉकिंग व्यवस्था का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। वाहन चोरी सहित सभी प्रकार के अपराधों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




