दुर्ग

पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जप्त

दुर्ग मुख्य बिंदु :

दिनांक 07.07.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे प्रार्थिया श्रीमती लक्ष्मी यादव द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पूर्व विवाद को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर के बाहर आए तथा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट एवं घर के दरवाजे, खिड़की के कांच, बिजली मीटर एवं अन्य सामान में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 475/2026 धारा 296, 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

▪️ संक्षिप्त विवरण :

अपराध दर्ज होने के पश्चात आरोपियों की लगातार तलाश की गई। विवेचना के दौरान आरोपी पी. शेखर एवं अभिषेक सिंह उर्फ मेडी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने पूर्व विवाद के कारण प्रार्थिया के घर जाकर गाली-गलौज, मारपीट एवं तोड़फोड़ करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

पूर्व विवाद एवं पुरानी रंजिश।

▪️ घटनास्थल :

घासीदास नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. पी. शेखर, उम्र 22 वर्ष, निवासी घासीदास नगर आईएचएसडीपी आवास, ब्लॉक-एच, क्वार्टर नं. 32, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. अभिषेक सिंह उर्फ मेडी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, एकता चौक, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानूनसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button