chhattisgarhknowledgelifestyleReligionछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गधर्म अध्यात्ममनोरंजनयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत से रूबरू हुए लोग, सांसद विजय बघेल ने किया ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ प्रदर्शनी का शुभारंभ…

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की दो दिवसीय प्रदर्शनी में लोककला, जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और हस्तशिल्प की दिखी अनूठी झलक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ का आयोजन 19 एवं 20 नवंबर 2026 को बीआईटी, दुर्ग में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया।

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत से रूबरू हुए लोग, सांसद विजय बघेल ने किया ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ प्रदर्शनी का शुभारंभ...

शुभारंभ अवसर पर सांसद विजय बघेल ने प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, लोककला, जनजातीय विरासत, खान-पान और ऐतिहासिक धरोहरों को एक मंच पर प्रस्तुत करने के विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना की।

लोककला और जनजातीय विरासत की दिखी झलक

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, लोकजीवन, खान-पान, वेशभूषा, हस्तशिल्प एवं विभिन्न सांस्कृतिक विशेषताओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर मिला।

अपनी माटी और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम बने ऐसे आयोजन : विजय बघेल

सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विशिष्ट जीवनशैली में समाहित है। युवा पीढ़ी को अपनी माटी, संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद ने इस सराहनीय आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दो दिनों तक बीआईटी दुर्ग में आयोजित हुई प्रदर्शनी

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 19 एवं 20 नवंबर को बीआईटी, दुर्ग में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button