careerchhattisgarhknowledgelifestyleकैरियरछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषयहेल्‍थ

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर, थानखम्हरिया वितरण केंद्र में आयोजित हुई विद्युत सुरक्षा कार्यशाला…

शून्य विद्युत दुर्घटना का लक्ष्य हासिल करने कर्मचारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और डिस्चार्ज रॉड के उपयोग का कराया गया प्रायोगिक प्रदर्शन

दुर्ग। विद्युत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और मैदानी कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत थानखम्हरिया वितरण केंद्र में विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। 19 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में वितरण केंद्र में पदस्थ लाइन कर्मचारियों एवं एफओसी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर, थानखम्हरिया वितरण केंद्र में आयोजित हुई विद्युत सुरक्षा कार्यशाला...

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्युत लाइनों पर काम करते समय बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों की जानकारी देना तथा सुरक्षा उपकरणों के सही रखरखाव और उपयोग के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना रहा।

लापरवाही से होती हैं अधिकांश विद्युत दुर्घटनाएं : एस. मनोज

कार्यशाला में दुर्ग क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. मनोज ने तकनीकी एवं ठेका कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकांश दुर्घटनाएं छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण होती हैं। इसलिए बुनियादी सुरक्षा सिद्धांतों को अपनाना और उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना बेहद जरूरी है।

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष जोर, थानखम्हरिया वितरण केंद्र में आयोजित हुई विद्युत सुरक्षा कार्यशाला...

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों का पालन और सतर्कता बरतकर ही शून्य विद्युत दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का दिया गया प्रायोगिक प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने मैदानी कर्मचारियों को विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। इसमें सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर और डिस्चार्ज रॉड जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों को इन उपकरणों के सही उपयोग और उनकी बारीकियों से अवगत कराया गया।

साथ ही निर्देश दिए गए कि विद्युत कार्य करते समय कर्मचारी अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सहकर्मियों और आम नागरिकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग और निर्धारित सावधानियों का पालन कर विद्युत दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता राजेश श्रीवास्तव, सहायक अभियंता साजा उपसंभाग नीतीश गुप्ता एवं कनिष्ठ अभियंता खमरिया वितरण केंद्र कामता प्रसाद साहू सहित वितरण केंद्र के समस्त तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियां अपनाने और प्रत्येक परिस्थिति में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button