bhilai-steel-plantcareerchhattisgarheducationentertainmentknowledgeliteratureकैरियरछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाईयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइल

भिलाई में ‘चित्र देखें-कविता लिखें’ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, अमृता गंगराडे ने हासिल किया प्रथम स्थान…

नराकास भिलाई-दुर्ग स्तरीय आयोजन में हिंदी प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता, मेकॉन के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार पिल्लै ने किया पुरस्कार वितरण

भिलाई। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ स्तरीय ‘चित्र देखें-कविता लिखें’ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केंद्र स्थित सभागार में आयोजित समारोह में मेकॉन लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार पिल्लै मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं सहित बड़ी संख्या में हिंदी प्रेमी कार्मिकों ने सहभागिता की।

अमृता गंगराडे ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) अमृता गंगराडे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं बीएसएनएल, दुर्ग के प्रबंधक (भारतनेट) राजदत्त गजभिये ने द्वितीय तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के जे.ई.ए. (बी.आर.एम.) अपु बेहेरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भिलाई में ‘चित्र देखें-कविता लिखें’ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, अमृता गंगराडे ने हासिल किया प्रथम स्थान...

सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में भिलाई इस्पात संयंत्र की कंचन तिवारी, केदार नाथ सोनबेर, मनोज कुमार, विजेन्द्र कुमार वर्मा, केंद्रीय विद्यालय दुर्ग के डॉ. अजय आर्य तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के अनिल कुमार अग्रवाल शामिल रहे।

हिंदी के प्रचार-प्रसार में नराकास की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्य अतिथि राजेश कुमार पिल्लै ने अपने संबोधन में कहा कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। सदस्य संस्थानों और नराकास के संयोजक संस्थान भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा समय-समय पर आयोजित सार्थक एवं बहुउद्देशीय प्रतियोगिताओं तथा राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप समिति को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर निरंतर पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं।

भिलाई में ‘चित्र देखें-कविता लिखें’ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, अमृता गंगराडे ने हासिल किया प्रथम स्थान...

उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रतिभागी आगामी आयोजनों में और बेहतर प्रदर्शन कर उच्च स्थान प्राप्त करेंगे।

हिंदी के प्रति अनुराग बढ़ाते हैं ऐसे आयोजन

स्वागत उद्बोधन में उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने कहा कि नराकास स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही हिंदी के प्रति अनुराग भी जागृत होता है। ऐसे आयोजनों से नराकास के सदस्य संस्थानों के कार्मिकों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना विकसित होती है।

भिलाई में ‘चित्र देखें-कविता लिखें’ प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, अमृता गंगराडे ने हासिल किया प्रथम स्थान...

उन्होंने सभी सदस्य संस्थानों से आग्रह किया कि वे वर्ष में कम से कम एक नराकास स्तरीय आयोजन अवश्य करें, ताकि हिंदी के उपयोग और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को दिए लेखन के सुझाव

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भारतीय जीवन बीमा निगम, भिलाई के मुख्य प्रबंधक एस.आर. विश्वनाथन, भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (सी.एंड आई.टी.) शिवानी जत्रेले तथा यूको बैंक, सेक्टर-1 भिलाई के मुख्य प्रबंधक सुभाष कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य एस.आर. विश्वनाथन और शिवानी जत्रेले ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने प्रतिभागियों की कविताओं की सराहना करते हुए लेखन को और बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। साथ ही हिंदी साहित्य सृजन के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक प्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) बी.आर. मसराम द्वारा मुख्य अतिथि राजेश कुमार पिल्लै का पुस्तक भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button