chhattisgarhknowledgelifestyleReligionछत्तीसगढ़जरा हटकेजीवन-शैलीदुर्गमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजरिपोर्टविविध विषय

500 से अधिक गोवंश का सहारा बनी श्री हरिओम बाबा गौशाला, गोपाष्टमी पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया गौपूजन…

दूध नहीं देने वाली और बीमार गायों की भी होती है देखभाल, गौशाला के संचालन पर सालाना खर्च होते हैं 80 से 90 लाख रुपये

भिलाई। गोसेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में ग्राम जरवाय स्थित श्री हरिओम बाबा गौशाला ट्रस्ट एक प्रेरणादायी मिसाल पेश कर रहा है। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौशाला परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गौपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने विधिविधान से गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें हरी घास, गुड़ के भेले, चूरमा एवं पौष्टिक चारा खिलाया। कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ भी शामिल हुए और गौशाला द्वारा किए जा रहे सेवा एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की।

500 से अधिक गोवंश का सहारा बनी श्री हरिओम बाबा गौशाला, गोपाष्टमी पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया गौपूजन...

500 से अधिक गोवंश का हो रहा संरक्षण

श्री हरिओम बाबा गौशाला में वर्तमान में गाय, बैल, सांड, बछड़े और बछिया सहित 500 से अधिक गोवंश का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है। गौशाला की विशेषता यह है कि यहां दूध नहीं देने वाली और बीमार गायों की भी पूरी जिम्मेदारी के साथ देखभाल की जाती है।

गौशाला के संचालन, भोजन, चिकित्सा और देखरेख पर प्रतिवर्ष लगभग 80 से 90 लाख रुपये खर्च होते हैं। इस व्यवस्था को ट्रस्ट के सदस्यों, अग्रवाल समाज और विभिन्न समाजसेवियों के आर्थिक सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने की सेवा कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें हरी घास, गुड़ के भेले, चूरमा एवं पौष्टिक चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के संरक्षण और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

500 से अधिक गोवंश का सहारा बनी श्री हरिओम बाबा गौशाला, गोपाष्टमी पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया गौपूजन...

उन्होंने अग्रवाल समाज, ट्रस्ट के सदस्यों और गौशाला में सेवा दे रहे सभी लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान गोवंश की सेवा, उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सेवा कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सराहनीय है।

गौशाला में उपलब्ध हैं देसी घी और गोबर से बने उत्पाद

इस अवसर पर संतोष अग्रवाल ने गौसेवा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में विशेष किस्म की खाद, शुद्ध देसी घी और गोबर से तैयार विभिन्न उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा गोमूत्र का अर्क निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

500 से अधिक गोवंश का सहारा बनी श्री हरिओम बाबा गौशाला, गोपाष्टमी पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया गौपूजन...

उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक दायित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। गौशाला में संचालित इन गतिविधियों के माध्यम से गोवंश के संरक्षण के साथ उपयोगी उत्पादों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

गौसेवा के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश

गोपाष्टमी पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से जीव संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश भी दिया गया। श्री हरिओम बाबा गौशाला ट्रस्ट द्वारा 500 से अधिक गोवंश की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button