chhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदुर्गयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन…

किसानों और अमानतदारों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाएं; विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का भी हुआ शुभारंभ

दुर्ग। किसानों और आम नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अमलेश्वर में 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का भूमिपूजन 15 नवंबर 2026 को दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने की।

44 लाख की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त बैंक भवन

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से भूमिपूजन और भगवान बलराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नवीन बैंक भवन का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के 66वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अतिथियों की उपस्थिति में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

विजय बघेल ने की प्रीतपाल बेलचंदन के कार्यों की सराहना

सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में प्रीतपाल बेलचंदन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लोकप्रिय किसान नेता हैं। अपने सरल व्यक्तित्व और संगठन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। वे पूर्व में चार बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्हें पुनः बैंक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उन्होंने अमलेश्वर में 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त बैंक भवन के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से किसानों और अमानतदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत उन किसानों को भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि देने की घोषणा का स्वागत किया, जिनकी धान पैदावार निर्धारित सीमा से कम है। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसानों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देना प्राथमिकता : प्रीतपाल बेलचंदन

बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सहकारिता के माध्यम से बैंक, समितियों और किसानों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देना और आधुनिक तकनीक को बैंकिंग व्यवस्था में शामिल करना आवश्यक है। इसी दिशा में अमलेश्वर में सर्वसुविधायुक्त बैंक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन आज संपन्न हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को बैंक में लागू करना और अमानतदारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना बैंक का प्रमुख उद्देश्य है। इन लक्ष्यों को सभी के सहयोग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में धान खरीदी महापर्व के शुभारंभ पर किसानों को बधाई भी दी।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया।

इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अधिकारी मनबोध साहू, धर्मेंद्र कौशिक, ललित सोनकर, सुरेश सोनकर, रमाकांत यादव, सुरेश चंद्राकर, गणेश चंद्राकर, कोमल वर्मा, लोकमणि चंद्राकर सहित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा, उप पंजीयक दुर्ग सतीश पाटले, मुख्य लेखापाल एस.के. निवसरकर, विपणन अधिकारी हृदेश शर्मा, अधीक्षक के.के. नायक, यूनियन अध्यक्ष रोहित वर्मा तथा बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

झोला और निकुम सहित पांच धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का शुभारंभ

इसी दिन 15 नवंबर को जिले में धान खरीदी व्यवस्था के तहत विभिन्न उपार्जन केंद्रों में भी खरीदी का शुभारंभ किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने सुबह 8 बजे धान उपार्जन केंद्र झोला एवं निकुम में पहुंचकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।

इसके पश्चात उन्होंने सांसद विजय बघेल के साथ उरला, झीट एवं सांकरा धान उपार्जन केंद्रों के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान किसानों और संबंधित केंद्रों के कर्मचारियों में धान खरीदी शुरू होने को लेकर उत्साह देखा गया।

chhattisgarhknowledgelifestylepoliticsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदुर्गमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजरिपोर्टविविध विषय

अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...

जन्मदिन पर किसानों को देंगे सौगात, प्रीतपाल बेलचंदन करेंगे धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ…

66वें  जन्मदिन पर किसान और सहकारिता परिवार के साथ पहुंचेंगे धान उपार्जन केंद्र, तिरगा और निकुम में सुबह होगा खरीदी का विधिवत आगाज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से किसानों के महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपना 66वां जन्मदिन किसानों और सहकारिता परिवार के बीच मनाएंगे। जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाते हुए वे विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

  • अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...

तिरगा और निकुम धान खरीदी केंद्र से होगी शुरुआत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रीतपाल बेलचंदन 15 नवंबर को सुबह 8 बजे धान उपार्जन केंद्र तिरगा पहुंचेंगे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं सहकारिता परिवार की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सुबह 9 बजे धान उपार्जन केंद्र निकुम में भी धान खरीदी की शुरुआत करेंगे।

  • अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...
  • अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...
  • अमलेश्वर में 44 लाख रुपये से बनेगा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का नया भवन, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...

सांसद विजय बघेल के साथ अन्य केंद्रों का करेंगे शुभारंभ

तिरगा और निकुम में कार्यक्रम के बाद प्रीतपाल बेलचंदन दुर्ग सांसद विजय बघेल के साथ धान खरीदी केंद्र उरला, झीट एवं सांकरा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैंक शाखा भवन अमलेश्वर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

बीज खरीदें

15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

प्रदेश में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष के इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर किसानों में उत्साह है। धान खरीदी तिहार प्रदेश की  कृषि अर्थव्यवस्था और सहकारिता व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है।

अपने 66वें जन्मदिन पर प्रीतपाल बेलचंदन द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ करना इस अवसर को विशेष बनाएगा। उनका जन्मदिन इस बार किसान हित और सहकारिता परिवार के साथ जुड़ी गतिविधियों के बीच मनाया जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button