chhattisgarhknowledgeReligionछत्तीसगढ़धर्म अध्यात्मभिलाई

आस्था, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देता है छठ महापर्व: देवेंद्र यादव…

भिलाई विधायक ने शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद

भिलाई। लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक छठ महापर्व भिलाई में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर पूजा-अर्चना में सहभागिता की। उन्होंने सेक्टर-2, छावनी, खुर्सीपार, रामनगर सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के छठ घाटों में पहुंचकर व्रतियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना

इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश एवं शहरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने छठ व्रत कर रही माताओं-बहनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

त्याग, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है छठ

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, विश्वास, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें प्रकृति और जीवन के आधार सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। छठी मैया की आराधना में व्रतियों द्वारा की जाने वाली कठिन तपस्या, नियम-निष्ठा और अटूट विश्वास समाज के हर व्यक्ति को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, भाईचारे और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने वाला महापर्व भी है। इस पर्व में जाति और वर्ग की सीमाएं समाप्त हो जाती हैं तथा पूरा समाज एकजुट होकर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सहभागी बनता है।

भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

देवेंद्र यादव ने छठी मैया और सूर्यदेव से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। भिलाई सहित पूरा छत्तीसगढ़ खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button