दुर्ग ITI में अतिथि प्रवक्ता के 4 पदों पर भर्ती, 2 दिसंबर तक स्पीड पोस्ट से करें आवेदन…
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

दुर्ग। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) दुर्ग में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए अतिथि प्रवक्ता (Guest Lecturer) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। संस्थान द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी एवं अंग्रेजी) व्यवसाय के लिए कुल 4 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं।
हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के 4 पदों पर होगी भर्ती
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है।
- स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी): 3 पद
- शासकीय ITI भिलाई: 2 पद
- महिला ITI भिलाई: 1 पद
- स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी): 1 पद
- शासकीय ITI दुर्ग: 1 पद
इस तरह कुल 4 रिक्त पदों पर अतिथि प्रवक्ता आमंत्रित किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी दक्षता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त मंडल से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- हिंदी या अंग्रेजी शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- संबंधित विषय में शॉर्टहैंड की गति 100 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है। इसके लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अथवा प्रमाणपत्र तथा डाटा एंट्री की गति 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा होना चाहिए।
- सीआईटीएस (CITS/NIC) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए पात्र आवेदकों का चयन कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में दो चरण निर्धारित हैं।
पहला चरण: डाटा एंट्री की परीक्षा होगी, जिसमें 10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। 15 मिनट की परीक्षा में लगभग 3,333 की-डिप्रेशन का प्रश्न-पत्र दिया जाएगा। इसमें न्यूनतम 2,500 की-डिप्रेशन शुद्ध रूप से करना अनिवार्य होगा।
दूसरा चरण: शॉर्टहैंड की कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 100 शब्द प्रति मिनट की गति से परीक्षा होगी। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 50 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
कितना मिलेगा मानदेय?
अतिथि प्रवक्ता के रूप में आमंत्रित अभ्यर्थियों को प्रति कार्य दिवस अधिकतम 5 घंटे के प्रशिक्षण कार्य के लिए 140 रुपये प्रति घंटे की दर से मानदेय दिया जाएगा। इसके तहत अधिकतम मासिक मानदेय 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार मानदेय में परिवर्तन भी हो सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी निर्देश
- आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026
- आवेदन जमा करने का अंतिम समय: शाम 5:00 बजे
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे।
- आवेदन के साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र भी संलग्न करना होगा।
- आवेदन केवल स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। व्यक्तिगत रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कहां भेजें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना पूर्ण आवेदन निर्धारित प्रारूप में निम्न पते पर भेजना होगा:
प्रति,
प्राचार्य/नोडल अधिकारी,
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग,
जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 491001।
कहां से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म?
भर्ती का विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन का निर्धारित प्रारूप शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी देख सकते हैं।
विशेष सूचना: यह भर्ती नियमित सरकारी नियुक्ति नहीं, बल्कि अतिथि प्रवक्ता के रूप में प्रशिक्षण कार्य के लिए आमंत्रण है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी मूल विज्ञापन में दिए गए सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




