bhilai-steel-plantchhattisgarheducationentertainmentknowledgelifestyleकैरियरछत्तीसगढ़भिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों का जलवा, दो श्रेणियों में जीते पुरस्कार…

मेक इन सिलिकॉन-2026 में एटीएल-बीएसपी स्कूल सेक्टर-10 की उपलब्धि, 106 और 70 टीमों के बीच हासिल किए द्वितीय एवं तृतीय स्थान

भिलाई। तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक सोच के क्षेत्र में भिलाई के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के एटीएल-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता ‘मेक इन सिलिकॉन-2026’ में दो पुरस्कार हासिल कर भिलाई का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की दो अलग-अलग टीमों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीकी नवाचार से जुड़ी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों का जलवा, दो श्रेणियों में जीते पुरस्कार...

आईआईआईटी नया रायपुर में 13 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों द्वारा किया गया।

106 टीमों के बीच हासिल किया दूसरा स्थान

प्रतियोगिता की ‘स्मार्ट इनोवेशन इन एआई एम्बेडेड प्लेटफॉर्म’ श्रेणी में एटीएल-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने 106 प्रतिभागी टीमों के बीच द्वितीय स्थान हासिल किया। इस टीम में पी. मयंक, शुभम प्रजापति एवं श्रेयस शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों का जलवा, दो श्रेणियों में जीते पुरस्कार...

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को 5,500 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एआई इन सर्किट सिस्टम में मिला तीसरा स्थान

इसी प्रतियोगिता की ‘एआई इन सर्किट सिस्टम’ श्रेणी में विद्यालय की दूसरी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 70 प्रतिभागी टीमों के बीच विद्यालय की टीम ने तृतीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों का जलवा, दो श्रेणियों में जीते पुरस्कार...

इस टीम में अभिजय चौधरी, अलौकिक एवं अमीन खान शामिल थे। टीम को 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अटल टिंकरिंग लैब से विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच

विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के माध्यम से विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता का परिणाम है। एटीएल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने, नए प्रयोग करने और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को विकसित करने के अवसर मिल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में भिलाई के विद्यार्थियों का जलवा, दो श्रेणियों में जीते पुरस्कार...

विद्यालय और बीएसपी परिवार में खुशी

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से एटीएल-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 और भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार गौरवान्वित है। विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और नवाचारपूर्ण सोच के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर विद्यालय की पहचान स्थापित की है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button