careerchhattisgarhJobsकैरियरछत्तीसगढ़जॉबरोजगार

सरगुजा में आंगनबाड़ी सहायिका के 5 पदों पर निकली भर्ती, 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका…

लखनपुर की एकीकृत बाल विकास परियोजना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, इच्छुक महिला अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगी आवेदन

सरगुजा। जिले के लखनपुर विकासखंड में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 5 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार लखनपुर परियोजना अंतर्गत निम्नलिखित आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद रिक्त हैं।

क्र.सेक्टरग्राम पंचायत/वार्डआंगनबाड़ी केंद्र
1सलकाअमलीभिट्टीमहादेवपारा
2लोसगारेहलाराइंभवना
3गुमगरागणेशपुरजनकपुर
4अमगसीउमरेलीउमरेली
5कुन्नीलब्जीढोंगापारा

पांचवें क्रमांक के ढोंगापारा आंगनबाड़ी केंद्र का पद पीवीटीजी श्रेणी से संबंधित है।

कौन कर सकता है आवेदन?

विज्ञापन के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थियां आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक का सेवा अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सह-सहायिका एवं संगठिका को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट का प्रावधान है।

आवेदिका संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित राजस्व ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए। अन्य ग्राम की महिला अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। वहीं विज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होने की योग्यता का उल्लेख है।

अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों सहित आवश्यक प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

इस वेबसाइट पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन प्रारंभ: 16 नवंबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026

  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

  • आधिकारिक पोर्टल: https://www.e-bharti.in/

कार्यालय में सीधे अथवा डाक के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद आवेदन का प्रिंटआउट परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।

दस्तावेजों को लेकर विशेष निर्देश

आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र (जहां लागू हो), विधवा अथवा परित्यक्ता प्रमाण पत्र सहित संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज एवं फोटो आवेदिका द्वारा स्वप्रमाणित होने चाहिए।

विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद नए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सभी जानकारी एवं दस्तावेज सावधानीपूर्वक अपलोड करने की सलाह दी गई है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं अन्य जानकारी ई-भर्ती पोर्टल तथा परियोजना कार्यालय लखनपुर से प्राप्त की जा सकती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button