chhattisgarhknowledgeएजुकेशनछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषय

वैदिक मंत्रोच्चार और संस्कृत गीतों के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं…

दुर्ग में जन्मदिन समारोह बना आकर्षण का केंद्र, पांच वैदिक विद्वानों ने कराया पूजन; सुबह से विधायक निवास पर बधाई देने पहुंचे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और शुभचिंतक

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर का जन्मदिन शनिवार को सिविल लाइन स्थित विधायक निवास कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, संस्कृत गीतों, पूजा-अर्चना और पारंपरिक विधि-विधान के बीच जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि केक काटने के दौरान प्रचलित अंग्रेजी गीत ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’ के स्थान पर संस्कृत गीत ‘शुभ जन्मदिनं तुभ्यम्’ का गायन किया गया। भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम ने समारोह को अलग पहचान दी।

वैदिक मंत्रोच्चार और संस्कृत गीतों के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं...

सुबह से ही विधायक निवास पर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा ललित चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वैदिक मंत्रों और संस्कृत गीतों के बीच काटा केक

जन्मदिन समारोह की शुरुआत विधायक निवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। वैदिक विद्वान आचार्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कराया। इस दौरान पुष्प अभिषेक, तिलक और वैदिक मंत्रों के माध्यम से विधायक के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार और संस्कृत गीतों के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं...

संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर आचार्य नीलेश शर्मा के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने इस आयोजन को संपन्न कराया। वहीं महाराज निलेश तिवारी ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके पश्चात विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ केक काटा। इस दौरान ‘शुभ जन्मदिनं तुभ्यम्’ संस्कृत गीत का गायन किया गया। शर्मा संगीत द्वारा प्रस्तुत भजनों और मधुर संगीत ने समारोह के वातावरण को भक्तिमय बनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई

ललित चंद्राकर के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विशेष रूप से फोन कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार और संस्कृत गीतों के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं...

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, दुर्ग सांसद विजय बघेल सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने भी फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े और गजेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने भी विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।

जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं

जन्मदिन के अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर, सुशांत शुक्ला, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, ईश्वर साहू, भावना बोहरा, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर ने प्रत्यक्ष अथवा फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वैदिक मंत्रोच्चार और संस्कृत गीतों के बीच विधायक ललित चंद्राकर ने मनाया जन्मदिन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं...

इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के अध्यक्ष एकनाथ साहू, अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, लिकेश्वर देशमुख और हेमंत सिन्हा सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में विधायक निवास पहुंचे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

जन्मदिन समारोह में उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, शीतला ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया।

पूरे दिन विधायक निवास में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जनहित और विकास कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की।

ललित चंद्राकर ने जताया सभी का आभार

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, आशीर्वाद और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक सभी ने जो प्रेम और सम्मान दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे।

इस तरह वैदिक मंत्रोच्चार, संस्कृत गीतों और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन राजनीतिक शुभकामनाओं के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंग में भी नजर आया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button