chhattisgarhknowledgeReligionछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गधर्म अध्यात्मविविध विषय

छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर में भव्य धन्वंतरि महोत्सव, सांसद विजय बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित…

धमधा में धार्मिक आस्था के साथ सजा सांस्कृतिक मंच, सुवा नृत्य और बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल

धमधा। वार्ड क्रमांक 10 स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम धन्वंतरि मंदिर परिसर में धनतेरस के अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पंचम वार्षिकोत्सव एवं ऊ साई संस्कृति उत्तर धमधा विद्यालय के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के तहत भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर में भव्य धन्वंतरि महोत्सव, सांसद विजय बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित...

मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने लक्ष्मी माता, काली माता एवं सरस्वती माता के एक साथ विराजमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही शिवशक्ति काटा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति की ओर से सांसद का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं सांसद ने कल्याण सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विद्यार्थियों को मिला सम्मान

महोत्सव में छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पारंपरिक सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देने वाले ब्रीजापुर दल को सांसद विजय बघेल ने पुरस्कृत किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सांसद ने महाप्रसादी ग्रहण की।

संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले आयोजन सराहनीय : विजय बघेल

अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि धनतेरस का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान धन्वंतरि सभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखें, यही कामना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर का निर्माण और यहां धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी में संस्कारों का संचार करने का कार्य करते हैं। सांसद ने सभी को धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु शामिल

इस अवसर पर कल्याण सिंह चौहान, नरेश साहू, पवन देवांगन, लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, वीर ताम्रकार, श्वेता प्रशांत अग्रवाल, तुलसी पटेल, श्वेता शर्मा, सुंदर लाल साहू, राजेश कुमार राजपूत, कुमारी बाई टोंडू, बद्री पटेल, माहेश्वरी गोस्वामी, शीला तिवारी एवं गांधारी कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button