chhattisgarhJobsअन्‍यकैरियरछत्तीसगढ़यूटिलिटी न्यूजविविध विषय

राजनांदगांव में संविदा भर्ती: कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी सहित 4 पदों पर निकली वैकेंसी, 10 नवंबर तक आवेदन…

ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन में 13 पदों पर होगी भर्ती, ₹51,780 तक मिलेगा मासिक एकमुश्त वेतन

राजनांदगांव। जिला पंचायत राजनांदगांव के अंतर्गत विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G योजना के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से जिला एवं जनपद स्तर पर कुल 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी विज्ञापन के अनुसार कुल चार श्रेणियों में पद स्वीकृत किए गए हैं।

पद का नामपद संख्यामासिक एकमुश्त वेतन
कंप्यूटर प्रोग्रामर2₹51,780
कार्यक्रम अधिकारी2₹39,875
सहायक प्रोग्रामर1₹35,165
लेखापाल8₹23,350
कुल13

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर प्रोग्रामर: प्रथम श्रेणी में कंप्यूटर साइंस/आईटी से संबंधित निर्धारित तकनीकी डिग्री अथवा एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस सहित विज्ञापन में उल्लेखित योग्यता आवश्यक है। कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और अनुभव के आधार पर भी मेरिट अंक निर्धारित होंगे।

कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में एमए, एमएसडब्ल्यू अथवा एमआरटीएम (मास्टर ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) तथा संबंधित विषयों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।

सहायक प्रोग्रामर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी की निर्धारित स्नातक अथवा स्नातकोत्तर योग्यता आवश्यक है।

लेखापाल: 55 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए कंप्यूटर एवं प्रायोगिक परीक्षा, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।

आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राजनांदगांव के कार्यालय में जमा करना होगा।

  • विज्ञापन जारी दिनांक: 16 अक्टूबर 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2026

  • अंतिम समय: शाम 5:30 बजे

  • आवेदन का माध्यम: पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट

  • नौकरी का प्रकार: संविदा नियुक्ति

संविदा अवधि और आयु सीमा

जारी विज्ञापन के अनुसार संविदा नियुक्ति 28 फरवरी 2027 तक के लिए होगी। इसके बाद कार्य योग्यता, कार्य क्षमता एवं व्यवहार के आधार पर एक वर्ष के लिए संविदा अवधि बढ़ाई जा सकती है।

आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को नियमानुसार अधिकतम पांच वर्ष की आयु में छूट का प्रावधान है, हालांकि सभी छूट मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष ही रहेगी।

कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी?

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप एवं अन्य नियम-शर्तों की जानकारी राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक वेबसाइट: rajnandgaon.nic.in

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button