दुर्ग

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी — अवैध शराब बिक्री करने वाले पर 11 प्रकरण में 11आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सूचना तंत्र सक्रिय कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.08.2026 एवं 15.08.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

थाना छावनी क्षेत्र में कसाई मोहल्ला नाला के पास, कसाई मोहल्ला नहर के ऊपर ठेला तथा न्यू संतोषी पारा के पास खण्डहर में कार्रवाई करते हुए शेख रउफ, शेख सत्तार एवं राजा सोनकर को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 30 पौवा, 32 पौवा एवं 30 पौवा अवैध शराब तथा बिक्री की रकम बरामद की गई।

थाना जामुल क्षेत्र में अकलोरडीह रोड सियान सदन के पास एवं ग्राम खेरथा में दबिश देकर मनीष राकेश एवं गौरी सतनामी के कब्जे से क्रमशः 20 पौवा एवं 33 पौवा अवैध शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव क्षेत्र में शीतला तालाब पुलिया के पास पृथक-पृथक कार्रवाई में भूपेन्द्र साहू एवं लक्ष्मीनारायण वर्मा से क्रमशः 30 एवं 31 पौवा अवैध शराब बरामद की गई।

थाना मोहन नगर क्षेत्र में धमधा रोड सब्जी मंडी के पास से मनीष साहू के कब्जे से 30 पौवा, थाना उतई क्षेत्र के ग्राम मुड़पार से धर्मसाय सोनवानी के कब्जे से 30 पौवा, थाना अण्डा क्षेत्र के ग्राम कुथरेल स्थित अपना ढाबा के पास से ढाल सिंह साहू के कब्जे से 30 पौवा तथा थाना सुपेला क्षेत्र के फरीद नगर लाल मैदान से फौजदारी चौहान के कब्जे से 32 पौवा अवैध शराब बरामद की गई।

इस प्रकार कुल 11 प्रकरणों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर 328 पौवा अवैध शराब तथा बिक्री की बरामद नकद राशि सहित कुल ₹45,297 की सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर ग्राहकों को बिक्री की जा रही थी। पुलिस द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर निर्धारित स्थानों पर दबिश दी गई तथा आरोपियों को अवैध शराब एवं बिक्री की रकम सहित पकड़ा गया।

घटना स्थल

थाना छावनी, थाना जामुल, पुलिस चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव, थाना मोहन नगर, थाना उतई, थाना अण्डा एवं थाना सुपेला क्षेत्र के विभिन्न स्थान।

आरोपी का नाम

1. शेख रउफ, उम्र 65 वर्ष, निवासी इमामा बाड़ा, कसाई मोहल्ला, छावनी।
2. शेख सत्तार, उम्र 55 वर्ष, निवासी कसाई मोहल्ला, कैम्प-02, छावनी।
3. राजा सोनकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू संतोषी पारा, कैम्प-02, छावनी।
4. मनीष राकेश, उम्र 27 वर्ष, निवासी महामाया पारा, सुरङ्ग, जामुल।
5. गौरी सतनामी, उम्र 58 वर्ष, निवासी भाठापारा, खेरथा, जामुल।
6. भूपेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी कचान्दूर, जेवरा सिरसा।
7. लक्ष्मीनारायण वर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी कचान्दूर, जेवरा सिरसा।
8. मनीष साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी मनघटा सोमनी, राजनांदगांव, थाना मोहन नगर।
9. धर्मसाय सोनवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ढौर रोड, मुड़पार, उतई।
10. ढाल सिंह साहू, निवासी कुथरेल, थाना अण्डा।
11. फौजदारी चौहान, उम्र 62 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।

जप्त सामग्री

1. कुल 328 पौवा अवैध शराब।
2. शराब बिक्री से प्राप्त नकद राशि।
3. अवैध शराब एवं बरामद बिक्री राशि सहित कुल ₹45,297 की सामग्री।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में संबंधित थाना प्रभारियों के निर्देशन में थाना छावनी, जामुल, पुलगांव की पुलिस चौकी जेवरा सिरसा, मोहन नगर, उतई, अण्डा एवं सुपेला थाना के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सक्रिय मुखबिर तंत्र, सूचना के त्वरित सत्यापन एवं पृथक-पृथक स्थानों पर की गई दबिश के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सूचना एवं सहयोग से नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस को सहायता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button