chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

पुलिस लाइन दुर्ग में अग्नि सुरक्षा व आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, 100+ जवानों को दी गई आधुनिक फायर कंट्रोल ट्रेनिंग…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : पुलिस लाइन दुर्ग में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सक्षम बनाना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह द्वारा अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके उपयोग की विधि, आग के विभिन्न प्रकारों की पहचान एवं उनके अनुरूप नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने की सुरक्षित तकनीक, आग के फैलाव को रोकने के उपाय तथा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्य करने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

इसके अतिरिक्त, आगजनी की घटनाओं के दौरान पुलिस की भूमिका, रेस्क्यू ऑपरेशन, आमजन की सुरक्षा, स्थल पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी सी पी तिवारी, आर आई नीलकंठ वर्मा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 100 से अधिक आरक्षकों एवं पुलिस कर्मचारियों ने भाग लेकर अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण कौशल प्राप्त किए।

स्थल : पुलिस लाइन, दुर्ग

सराहनीय कार्य : उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी सी.पी तिवारी, आरआई नीलकंठ वर्मा एवं पुलिस लाइन दुर्ग के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें, आग से संबंधित जोखिमों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देकर सहयोग प्रदान करें, ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button