chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा एवं नियमों के कड़ाई से पालन के दिए गए निर्देश…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 16.04.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 भिलाई में यातायात पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान विशेष रूप से नेशनल हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, अवैध पार्किंग हटाने, सड़क किनारे अतिक्रमण समाप्त करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

कुम्हारी टोल प्लाजा एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर खड़े अनावश्यक/अवैध वाहनों को हटाने, नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटिंग को चिन्हित कर बंद करने तथा आगामी सड़क सुरक्षा बैठक हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान संयमित एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने, अनावश्यक विवाद से बचने तथा अधिक से अधिक ई-चालान कार्यवाही कर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने पर भी बल दिया गया।

▪️ सराहनीय कार्य : यातायात पुलिस दुर्ग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन हेतु तत्परता प्रदर्शित की गई तथा आगामी विशेष अभियान की रूपरेखा तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button