chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

मोबाइल टावर से केबल वायर चोरी करने वाले आरोपियों को जमगांव आर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 15.04.2026 को प्रार्थी वरुण कुमार चंद्राकर, निवासी इंदिरा नगर उतई, जो इंडस मोबाइल टावर में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने साथियों के साथ ग्राम गुढ़ियारी स्थित मोबाइल टावर की जांच हेतु गया था। वहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टावर में लगे लगभग 20 मीटर केबल वायर (कीमत लगभग ₹12,000) को काटकर चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जमगांव आर में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान ग्राम गुढ़ियारी मसाला चौक में संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया कॉपर केबल वायर एवं घटना में प्रयुक्त कटर बरामद कर जप्त किया गया।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से केबल वायर चोरी करना

▪️ घटनास्थल : इंडस मोबाइल टावर, ग्राम गुढ़ियारी, थाना जमगांव आर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. गौरव विश्वकर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा
2. शिव बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम निवाई थाना नेवई
3. अपचारी बालक

▪️ जप्त सामग्री :

1. कॉपर केबल वायर लगभग 20 मीटर

2. एक कटर (घटना में प्रयुक्त)

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना जमगांव आर के थाना प्रभारी सहित विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button