दुर्ग में गांजा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोहन नगर पुलिस ने 2 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.05.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी धमधा नाका, दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेही को पकड़कर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 323/2026 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
▪️घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करना।
▪️घटनास्थल : सब्जी मंडी धमधा नाका के पास, दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम : 1. विकास यादव उर्फ लासा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्रीन चौक दुर्ग, थाना मोहन नगर।
▪️जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा वजन 2.064 किलोग्राम।
2. नगदी बिक्री रकम 740 रुपये।
3. कुल जुमला कीमती लगभग 1,00,740 रुपये।
▪️सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




