सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थिया श्रीमती भुवनेश्वरी द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण वे राजनांदगांव गई हुई थीं। दिनांक 07.05.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर घर में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण, कीमती लगभग 2,00,000 रुपये चोरी कर लिए गए।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 444/2026 धारा 331(4), 305, 35 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं संदेह के आधार पर संदेही रोशन निर्मलकर एवं सुमेश निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद कर जप्त किए गए।
▪️घटना का कारण : सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देना।
▪️घटनास्थल : थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया का निवास स्थान।
▪️आरोपी का नाम :
1. रोशन निर्मलकर
2. सुमेश निर्मलकर
▪️जप्त सामग्री :
1. सोने के आभूषण
2. चांदी के आभूषण
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षक टोमन, आरक्षक थानेश्वर, आरक्षक विक्की यादव, आरक्षक योगेश चंद्राकर एवं आरक्षक लक्ष्मण राव की सराहनीय भूमिका रही।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर सूना छोड़कर बाहर जाने की स्थिति में पड़ोसियों एवं स्थानीय पुलिस को सूचना अवश्य दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




