मोबाइल से ऑनलाइन जुआ-सट्टा चला रहा था युवक, दुर्ग पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, नगदी और मोबाइल जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.05.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर उरला क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाईल के माध्यम से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ/सट्टा खेल रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहन नगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदेही को अभिरक्षा में लेकर तलाशी लेने पर मोबाईल के माध्यम से रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाया गया। पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 6, 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु मोबाईल के माध्यम से जुआ/सट्टा संचालन करना।
▪️ घटनास्थल : श्रीनगर उरला, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. योगेश सिंह राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम 1,500/- रुपये।
2. 01 नग मोबाईल फोन।
कुल जुमला कीमती लगभग 21,500/- रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, सट्टा एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




