careerकैरियर

UGC NET 2026: छात्रों को बड़ी राहत, UGC NET आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक करें रजिस्ट्रेशन…

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने पहले यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 20 मई निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. एनटीए ने एक आधिकारिक सूचना में बताया कि आवेदन की आखिरी डेट बढ़ाने को लेकर कई कैंडिडेट्स ने एनटीए से रिक्वेस्ट किया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया.

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है यानी अब कैंडिडेट्स 23 मई को सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, एनटीए ने परीक्षा शुल्क भुगतान की समय-सीमा भी बढ़ा दी है. कैंडिडेट्स अब 23 मई को रात 11.50 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे. इतना ही नहीं, एनटीए ने एप्लिकेशन करेक्शन शेड्यूल में भी संशोधन किया है.

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, कैंडिडेट्स को 25 मई से 27 मई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका मिलेगा, जबकि पहले ये शेड्यूल 22 मई से 24 मई तक निर्धारित था. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो अंतिम समय में तकनीकी गड़बड़ियों और वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समय सीमा से पहले पूरी कर लें.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं.
  • फिर ‘UGC NET जून 2026 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • अब जनरेट किए गए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • फिर अपने व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी डिटेल्स के साथ अपना आवेदन पत्र भरें.
  • उसके बाद फोटो और साइन सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करें.
  • अपने आवेदन की अच्छे से जांच कर लें और फिर उसे सबमिट कर दें.
  • आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

क्यों होती है यूजीसी नेट परीक्षा?

यूजीसी नेट देश की प्रमुख पात्रता परीक्षाओं में से एक है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन और देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सिर्फ पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button