कैरियररोजगार

RRB ALP Last Date 2025: असिस्टेंट लोको पायलट के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, 9970 पदों पर होगी भर्ती…

RRB ALP Last Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इसके लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर 19 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ अप्लीकेशन फीस पेमेंट करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर अब 21 मई कर दी गई है. इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई और फीस पेमेंट की 13 मई थी.

इसके अतिरिक्त ने आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के आवेदकों के लिए अप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन की विंडो 22 से 31 मई के बीच खुली रहेगी. हालांकि अकाउंट बनाते समय दी गई डिटेल और आरआरबी जोन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. करेक्शन या संशोधन के लिए 250 रुपये की फीस देनी होगी.

योग्यता मापदंड

उम्र सीमा – आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए उम्र सीमा 18 से 30 साल है. अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी.

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी पास किया होना जरूरी है. डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

RRB ALP Vacancy 2025: कितनी है वैकेंसी?

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की 9970 वैकेंसी है. जोन वाइज वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-

आरआरबी जोनवैकेंसी
अहमदाबाद237
अजमेर228
इलाहाबाद423
बेंगलुरु449
भोपाल223
भुवनेश्वर280
बिलासपुर870
चंडीगढ़66
चेन्नई148
गोरखपुर43
गुवाहाटी62
जम्मू39
कोलकाता254
मालदा195
मुंबई514
मुजफ्फरपुर38
पटना37
रांची153
सिकंदराबाद559
सिलीगुड़ी67
तिरुवनंतपुरम70

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button