
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनौद की दो सगी बहनों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली यमुना देशमुख और उषा देशमुख का चयन देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में हुआ है। दोनों बहनों की इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यमुना और उषा की सफलता पर उनके पिता जगमोहन देशमुख और माता मालती देशमुख सहित पूरे परिवार को क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान में प्रवेश हासिल करने वाली दोनों बहनों की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विधायक ने घर बुलाकर किया सम्मान
इसी क्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निवास कार्यालय में यमुना और उषा देशमुख के साथ उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने दोनों बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए मिठाई खिलाई और उनकी सफलता पर बधाई दी। विधायक ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ललित चंद्राकर ने कहा कि थनौद की ये बेटियां दुर्ग ग्रामीण की शान हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर NIT जैसी राष्ट्रीय संस्था तक पहुंचना यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की है। उन्होंने कहा कि यमुना और उषा की सफलता पूरे दुर्ग ग्रामीण के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग
विधायक ललित चंद्राकर ने दोनों छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि शिक्षा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
परिवार और शिक्षकों ने भी बढ़ाया हौसला
इस अवसर पर शिक्षक अशोक दिल्लीवार, अंजू दिल्लीवार सहित देशमुख परिवार के सदस्य मौजूद रहे। परिवार और शुभचिंतकों ने दोनों बहनों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]




