जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ाया हौसला…
शिवांगिनी पांडे और गौरव राज समेत प्रतिभागी दल का सम्मान, प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं की पहल का भरोसा

रायपुर । जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले तैराकों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली शिवांगिनी पांडे और गौरव राज सहित प्रतिभागी दल ने रायपुर सांसद एवं छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पदक विजेताओं समेत पूरे प्रतिभागी दल का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा ने दिखाया दम
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर साबित किया है कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।
उन्होंने पदक विजेताओं की सराहना के साथ अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साह बढ़ाया। अग्रवाल ने कहा कि खेल में हार और जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण अनुभव, निरंतर अभ्यास और जज्बा होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही खिलाड़ी आगे और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अधिक पदक लेकर लौटेंगे।
तैराकी के लिए मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में तैराकी और वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
उन्होंने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वसुविधायुक्त स्विमिंग पूल के निर्माण, नियमित कोचिंग कैंप आयोजित करने और खिलाड़ियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही। उनका कहना है कि बेहतर बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण के जरिए छत्तीसगढ़ के तैराकों को ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने के लिए तैयार किया जा सकता है।
पदाधिकारियों और कोच की रही मौजूदगी
सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव साही राम जाखड़, संयुक्त सचिव सुमन मुथा, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, कोच सहित प्रदेशभर से पहुंचे संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे https://jantakikalam.com/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]




