अन्‍य

अंजोरा के 21 युवाओं का बेंगलुरु में प्लेसमेंट, विधायक ललित चंद्राकर ने सौंपे ऑफर लेटर…

वेयरहाउस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मिली पहली नौकरी, करीब 21 हजार रुपये मासिक CTC पर COMETT STAFFING SOLUTIONS में करेंगे काम

अंजोरा। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर, अंजोरा के वेयरहाउस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से जुड़े 21 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ है। चयनित युवाओं को बेंगलुरु में रोजगार का अवसर मिला है। प्लेसमेंट के बाद आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दो माह के प्रशिक्षण के बाद मिला रोजगार

दो माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इन युवाओं का बेंगलुरु स्थित स्विगी से जुड़े COMETT STAFFING SOLUTIONS PVT. LTD. में चयन हुआ है। चयनित युवाओं को करीब 21 हजार रुपये मासिक CTC पर रोजगार मिलेगा। ऑफर लेटर मिलने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने चयनित युवाओं से बातचीत कर प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

ललित चंद्राकर ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सुशासन की महत्वपूर्ण पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। अंजोरा का स्किल सेंटर ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने चयनित सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करें तथा अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।

रोजगार की जरूरत के अनुरूप तैयार किए जा रहे युवा

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में ग्रामीण और बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी जानकारी के साथ कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, ग्रूमिंग और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

सेंटर हेड सुभाष डोंगरे ने बताया कि अंजोरा सेंटर में ग्रामीण युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कई छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ के साथ ही दूसरे राज्यों में भी रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर का उद्देश्य युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करने के साथ उनके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी मजबूत करना है।

प्लेसमेंट लेटर वितरण कार्यक्रम में वेयरहाउस ट्रेनर भीषम कुमार देशमुख ने सभी चयनित युवाओं को उनकी पहली नौकरी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रशिक्षण ने बदला आत्मविश्वास का स्तर

चयनित छात्राओं गीतांजली और मालती ने बताया कि वे पहले कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। प्रशिक्षण के बाद अब उन्हें पढ़ाई के साथ नौकरी करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ग्रूमिंग, इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी, कम्युनिकेशन स्किल के साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी कक्षाओं का लाभ मिला।

छात्राओं के मुताबिक प्रशिक्षण से पहले लोगों के सामने बोलने में झिझक और डर महसूस होता था, लेकिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।

इन युवाओं का हुआ चयन

पुनेश्वरी, हेमलता, प्रीति, दीपा, सुरुचि, उमेश्वरी, वंदना, सोनिया, कुमकुम, ज्योति, दिव्या, गुलेश्वरी, भूपेंद्र, खिलेश्वरी सहित अन्य छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। सभी चयनित युवाओं को बेंगलुरु में COMETT STAFFING SOLUTIONS PVT. LTD. के माध्यम से रोजगार मिलेगा। चयनित युवाओं का मासिक CTC करीब 21 हजार रुपये बताया गया है। रोजगार मिलने से युवाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.
खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button