छत्तीसगढ़ शासन में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश…
पहले ऐच्छिक अवकाश की सूची में था पर्व, सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर किया संशोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक यानी सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब शासन ने आदेश में संशोधन करते हुए इसे सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है।
9 नवंबर को रहेगा सामान्य अवकाश
शासन के इस निर्णय के बाद 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश रहेगा। यह निर्णय दीपावली के दूसरे दिन मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा पर्व को लेकर लिया गया है।
ऐच्छिक अवकाश की सूची में हुआ था शामिल
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना क्रमांक GENS 2101/3340/2026/GAD/5 में पूर्व आदेश का उल्लेख किया गया है। विभाग की 6 नवंबर 2025 की अधिसूचना के माध्यम से गोवर्धन पूजा को वर्ष 2026 के लिए ऐच्छिक अवकाश की सूची में सरल क्रमांक 50 पर शामिल किया गया था। इसके लिए 9 नवंबर 2026, सोमवार की तारीख निर्धारित थी।
शासन ने अधिसूचना में किया संशोधन
अब राज्य शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन कर गोवर्धन पूजा के अवकाश को ऐच्छिक से सामान्य अवकाश में बदल दिया है। इसके साथ ही 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश का प्रावधान किया गया है।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




