घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 05.07.2026 को घरेलू पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी मिथलेश यादव द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थी, जिसे आरोपी द्वारा वापस घर ले जाया गया। इसके बाद पुनः विवाद होने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता बेहोश होकर गिर गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान होश में आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 351/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश कर दिनांक 08.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
▪️ घटना का कारण :
घरेलू पारिवारिक विवाद।
▪️ घटनास्थल :
आमा कुआ चौक, पुरैना, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मिथलेश यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमा कुआ चौक, पुरैना, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में प्रयुक्त एक गमछा।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई पुलिस के विवेचना अधिकारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद या महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




