भिलाई

वादा निभाया: स्व. संतोष यादव की बेटी की पढ़ाई के लिए इंद्रजीत सिंह ने लगातार दूसरे वर्ष दिए ₹35 हजार

भिलाई। दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्व. संतोष यादव की सुपुत्री की शिक्षा में सहयोग का अपना संकल्प निभाते हुए सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने लगातार दूसरे वर्ष परिवार को ₹35,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

स्व. संतोष यादव के निधन के बाद उनकी पुत्री की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए इंद्रजीत सिंह ने परिवार से हरसंभव सहयोग का वादा किया था। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उन्होंने शिक्षा सहायता राशि उपलब्ध कराई।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होती है। समाज का दायित्व है कि विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों के बच्चों की पढ़ाई किसी भी हाल में प्रभावित न होने दी जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग आगे भी जरूरत के अनुसार जारी रहेगा।

परिवार ने इस सहयोग के लिए सर्व समाज कल्याण समिति और इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सहायता कठिन समय में बड़ी संबल साबित होती है और बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का काम करती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button