दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल से विद्युत सामग्री चोरी करने वाले 02 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.07.2026 को प्रार्थी विक्रम गहलोत, उम्र 27 वर्ष, निवासी गिरधारी नगर, दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अंतर्गत सरस्वती नगर, दुर्ग में निर्माणाधीन आवास परियोजना में अभियंता के पद पर कार्यरत है। दिनांक 08.06.2026 को निर्माण स्थल के ब्लॉक क्रमांक 4 एवं 5 में लगे इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट एवं होल्डर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 356/2026 धारा 331(2), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना एवं पतासाजी के आधार पर राज ढीमर उर्फ नानू एवं दुजराज ढीमर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चोरी गई इलेक्ट्रिक वायर, एमसीबी, प्लेट एवं होल्डर जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की गई।

घटना का कारण :

निर्माणाधीन भवन में लगी विद्युत सामग्री चोरी कर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से घटना कारित की गई।

घटना स्थल :

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवास, सरस्वती नगर, वार्ड क्रमांक 34, दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. राज ढीमर उर्फ नानू, उम्र 20 वर्ष, निवासी सरस्वती नगर, वार्ड क्रमांक 34, दुर्ग।
2. दुजराज ढीमर, उम्र 46 वर्ष, निवासी सरस्वती नगर, वार्ड क्रमांक 34, दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. इलेक्ट्रिक वायर
2. एमसीबी
3. प्लेट
4. होल्डर

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय एवं प्रभावी भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी जैसी घटनाओं की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नागरिकों के सहयोग से अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निराकरण संभव है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button