दुर्ग

*नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही हर, 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

▪️ संक्षिप्त विवरण : को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रांसपोर्ट नगर रोड, बिहारी मोहल्ला के सामने नहर पार, खुर्सीपार में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री रकम तथा एक एक्टिवा वाहन बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 245/2026, धारा 20(ख), 27A नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 30.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का विक्रय कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।

▪️ घटनास्थल :

ट्रांसपोर्ट नगर रोड, बिहारी मोहल्ला के सामने, नहर पार, खुर्सीपार, भिलाई।

▪️ आरोपी का नाम :

1. हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, खुर्सीपार, भिलाई।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 4 किलो 198 ग्राम अवैध गांजा (कीमती लगभग ₹2,00,000/-)
2. बिक्री रकम ₹300/-
3. एक एक्टिवा मोटर साइकिल
जुमला कीमती : लगभग ₹2,00,300/-

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास मादक पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button