अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

अपराध नियत्रंण हेतु दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही…

दुर्ग । दुर्ग जिले में अपराध के रोकथाम हेतु चाकूबाजी करने वालों एवं ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशीले पदार्थ के विक्रय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों के विरूद्ध एसीसीयू एवं थानों के माध्यम से अभियान चलाकर दिनांक 07.08.2025 को एक विशेष अभियान कार्यवाही किया गया।

अभियान के दौरान थाना सुपेला में 02 (सांमत रामटेके, राहुल चौरसिया), थाना दुर्ग में 01 (राजसारथी), थाना मोहन नगर में 02 (राहुल गाड़ा एवं करण कन्नौजे), थाना उतई में 03 (अमित यादव, आकाश सिंह एवं शिवानी गिरी) के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही गई है।

अभियान के दौरान थाना सुपेला में 03 (मनिन्दर सिंह, पूरन चौहान एवं विजय महतो), थाना भिलाई नगर में 03 (राजेन्द्र, जयप्रकाश एवं सन्नी जैन) के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं थाना उतई में 02 व्यक्ति (भोजा बाई एवं अजय कुमार) अभियान के दौरान मादक पदार्थ कब्जे में पाये जाने से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी क्रम में चाकूबाजी करने वालों एवं ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नशीली पदार्थ में विक्रय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों को प्रतिबंधित करने के लिए थाना सुपेला में 10, थाना भिलाई नगर में 06, थाना मोहन नगर में 08 व्यक्तियों, थाना दुर्ग में 02, थाना छावनी में 04, थाना जामुल में 02, थाना उतई में 06, थाना पाटन में 04 लागों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। अपराध नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस के लगातार जारी रहेगी अभियान कार्यवाही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button