दुर्ग

तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर सायकल सवार को टक्कर मारने से मृत्यु कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी उमेश कश्यप, निवासी इंदिरा नगर हथखोज भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16.06.2026 को शाम लगभग 05:30 बजे उसके पिता शिवदयाल कश्यप सायकल से राजीव नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिसकोल कंपनी के पास पहुंचे, उसी दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CY 5936 के चालक दीपक कुमार आनंत द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी गई। दुर्घटना के पश्चात चालक द्वारा मृतक को वाहन से घसीटते हुए ले जाया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 418/2026 धारा 105, 110 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को दिनांक 19.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

वाहन चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाना।

▪️ घटनास्थल :

सिसकोल कंपनी के पास, थाना जामुल क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. दीपक Kumar आनंत, उम्र 34 वर्ष, निवासी 1/84 ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CY 5936।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन सावधानीपूर्वक एवं निर्धारित गति सीमा में चलाएं। लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button