careerकैरियररोजगार

RRB Technician Recruitment 2026: 6565 टेक्नीशियन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस…

RRB Technician Recruitment 2026: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) टेक्निकल रिक्रूटमेंट करने जा रहा है, जिसके तहत 6565 पदों पर भर्ती होगी. इसमें ग्रेड 1 में 352 तो वहीं ग्रेड 2 के 6242 पदों पर भर्ती होगी. इन सभी पदों पर भर्ती जोन वाइज की जाएगी. इस संबंध में RRB ने सूचना जारी कर दी है. ताे वहीं आधिकारिक नोटिफिकेशन कुछ समय के बाद जारी किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई निर्धारित है. आइए जानते हैं कि RRB ने किस जाेन में कितने पदों पर भर्ती करेगा. जानेंगे कि इन पदों पर भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है? आवेदन फीस कितनी निर्धारित है.

कौन कर सकता है आवेदन?

RRB रेलवे में टेक्निशियन की भर्ती करने जा रहा है. इसमें ग्रेड 1 और ग्रेड 2 कैटेगरी के पदों पर भर्ती होनी है. इसमें ग्रेड 1 की पोस्ट के लिए 18 से 33 साल की उम्र तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. इन कैंडिडेट्स के पास फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी में ग्रेजुएशन यानी पीजी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ग्रेड 2 पदों के लिए 18 से 30 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

RRB टेक्निशियन जोन वाइज पद

आवेदन के समय कितनी चुकानी है फीस

रेलवे टेक्निशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के समय कैंडिडेट्स को फीस चुकानी होगी, जिसके तहत सामान्यव, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है. वहीं SC और ST कैंडिडेट्स को 250 रुपये आवेदन फीस चुकानी होगी. सभी कैटेगरी की महिला कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित है.

इसके अलावा, आवेदन में कोई भी गलती होती है तो उसको सही करने के लिए 250 रुपए की फीस रखी गई है. फीस आवेदन के साथ ही ऑनलाइन जमा की जा सकती है.कैंडिडेट्स UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, IMPS जैसे माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं.

एग्जाम करवाने की प्रक्रिया

रेलवे टेक्निशियन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदन के बाद सफल कैंडिडेट्स के लिए CBT (Computer Based Test) आयोजित किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया होगी. इन सबके बाद फाइनल मेरिट बनेगी.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button