दुर्ग

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव…

दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दुर्ग स्थित अटल परिसर (जेल तिराहा) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किये।

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी और देश की राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता एवं सिद्धांतों की मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियां हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं आज भी देशवासियों में संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का संचार करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि अटल जी ने भारत की राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का साधन माना। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button