दुर्ग

दुर्ग पुलिस द्वारा दुर्ग-भिलाई के प्रमुख अंडरब्रिज मार्गों पर शाम से विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर अभियान कार्यवाही की जा रही

दुर्ग पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग* के निर्देशन में यातायात दुर्ग पुलिस द्वारा शाम के समय 06 बजे से विशेष पॉइंट लगाकर अंडरब्रिज मार्गों पर शाम के समय वाहनों की आवाजाही अधिक होने तथा तेज गति एवं शराब के नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए विशेष रूप से चेकिंग बढ़ाई गई है।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दुर्ग-भिलाई शहर के प्रमुख अंडरब्रिज मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत 02 दिनों में विशेष चेकिंग के दौरान 24 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट 185 एवं अन्य धारा के तहत कार्यवाही के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

न्यायालय द्वारा सभी वाहन चालकों पर 12 से 15 जुर्माना वसूल किया गया इसी प्रकार 156 वाहन चालकों के विरुद्ध तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई। 11 वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर कार्यवाही की गई। बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की भी लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button