आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित…

बेमेतरा / छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना बेमेतरा अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्र नगर पालिका बेमेतरा वार्ड नं. 16 क्र. 2 (नया वार्ड 19) राम मंदिर वार्ड आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है जिस पर शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भर्ती की जाएगी।
इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया नवीन ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी 06 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों सहित पंजीयन कर आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल के यूज़र मैनुअल में उपलब्ध है। आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। इस पद के लिए वही महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी जो संबंधित नगर पालिका या वार्ड की स्थानीय निवासी हों, जिस वार्ड/ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




