नारायणपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली संविदा भर्ती, 2 पदों पर होगी नियुक्ति; 18 नवंबर तक करें आवेदन…
जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र में जेंडर विशेषज्ञ और कार्यालय सहायक की भर्ती, जानें योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र (District Hub for Empowerment of Women) के अंतर्गत 2 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों में जेंडर विशेषज्ञ और कार्यालय सहायक शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से 18 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, नारायणपुर द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 2 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
| पद का नाम | पद संख्या | मासिक वेतन |
|---|---|---|
| जेंडर विशेषज्ञ | 01 (अ.ज.जा.) | ₹25,780 |
| कार्यालय सहायक | 01 (अनारक्षित) | ₹18,420 |
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
1. जेंडर विशेषज्ञ
सामाजिक कार्य या अन्य सामाजिक क्षेत्र में स्नातक डिग्री।
स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को प्राथमिकता।
जेण्डर से संबंधित कार्यों का शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
कंप्यूटर एवं एमएस ऑफिस का अच्छा ज्ञान और टाइपिंग का कौशल आवश्यक।
2. कार्यालय सहायक
लेखा विषय के साथ स्नातक या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा।
लेखा संबंधी कार्यों का शासकीय अथवा अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
कंप्यूटर एवं एमएस ऑफिस का अच्छा ज्ञान।
कंप्यूटर टाइपिंग का कौशल आवश्यक।
आयु सीमा कितनी निर्धारित है?
जेंडर विशेषज्ञ: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष।
कार्यालय सहायक: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
नियमानुसार पात्र वर्गों एवं छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। सभी छूट मिलाकर जेंडर विशेषज्ञ के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तथा कार्यालय सहायक के लिए 45 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अतिरिक्त अनुभव, स्थानीय निवासी बोनस अंक और वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 60 अंक, अतिरिक्त अनुभव के लिए अधिकतम 18 अंक, छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए 2 बोनस अंक तथा वॉक-इन-इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
आवेदन कहां और कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
आवेदन भेजने का पता:
कार्यालय महिला एवं बाल विकास अधिकारी,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
कलेक्ट्रेट के सामने, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़।
आवेदन शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
किन दस्तावेजों को करना होगा संलग्न?
10वीं एवं 12वीं की अंकसूची।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंकसूची (पद के अनुसार)।
जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र।
निर्धारित अवधि का अनुभव प्रमाण पत्र।
पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड।
अन्य आवश्यक शैक्षणिक एवं संबंधित प्रमाण पत्र।
अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं आवेदन का निर्धारित प्रारूप नारायणपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।
Source Link : https://narayanpur.gov.in/en/notice_category/recruitment/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।




