chhattisgarhknowledgeReligionछत्तीसगढ़धर्म अध्यात्ममनोरंजन

दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना…

प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का संदेश लेकर आए लोकपर्व : ललित चंद्राकर

दुर्ग । दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी से क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निवास स्थान पर विधि-विधान से गौवंश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौमाता को तिलक लगाया, पुष्पमाला पहनाई, आरती उतारी और खिचड़ी खिलाकर आशीर्वाद लिया।

दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना...

गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश संरक्षण का संदेश

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग एवं एकजुटता का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें गौमाता और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है।

गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना...

ऐसे पारंपरिक आयोजन सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भी इन पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दीपावली का पर्व जीवन में सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लाए

ललित चंद्राकर ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर-आंगन में सुख-शांति का वास हो।

दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं, गौमाता की पूजा कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना...

स्वच्छ, सुंदर और हरित क्षेत्र बनाने का किया आह्वान

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, हरित और समृद्ध बनाने का संकल्प लें। साथ ही गौसेवा एवं प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आएं।

उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण एवं गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button