अन्‍य

आईआईटी भिलाई ने तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया…

भिलाई/ आईआईटी भिलाई में 1 से 3 जुलाई 2026 तक ‘समग्र शिक्षा’ द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आठ बैचों में लगभग 400 शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था, जिसमें प्रत्येक बैच ने संस्थान में तीन दिन का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने अपने संबोधन में शिक्षकों की राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्वावलंबी बनने, कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों में उत्तम चरित्र और नैतिक मूल्यों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महबूब आलम एवं डॉ. ध्रुव प्रताप सिंह हैं। अपने संबोधन में डॉ. महबूब आलम ने कहा कि शिक्षक दीपक के समान होते हैं, जो स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन से अज्ञानता का अंधकार दूर करते हैं। वहीं डॉ. ध्रुव प्रताप सिंह ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बताया कि वे अपने विद्यालय के शिक्षकों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करते थे।

इस अवसर पर डॉ कुलदीप कुमार कटारिया, डीन (शैक्षणिक कार्य) तथा डॉ महावीर शर्मा, और डॉ मईलमुरुगन, भौतिकी एवं रसायन विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षकों की शिक्षण दक्षता में वृद्धि, कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना तथा मूल्यपरक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button