भिलाई

बीएसपी की बार एवं रॉड मिल ने बनाया नया एक दिवसीय उत्पादन कीर्तिमान…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) ने उत्पादन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 12 मिमी टीएमटी बार श्रेणी में एक दिवसीय उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीआरएम ने दिनांक 07 जुलाई 2026 को 3,426 टन (1,663 बिलेट्स) का उत्पादन कर विभाग के इतिहास में नया एक दिवसीय रिकॉर्ड दर्ज किया। इससे पूर्व यह कीर्तिमान 08 मार्च 2026 को 3,405 टन (1,653 बिलेट्स) उत्पादन का था।

इस उपलब्धि पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र तथा कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने बार एवं रॉड मिल की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे संयंत्र की निरंतर प्रगति, टीमवर्क तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का प्रतीक बताया।

विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता परिचालन उत्कृष्टता, अनुशासित कार्यप्रणाली, बेहतर समन्वय तथा टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिक यूनियन एवं सभी सहयोगी विभागों के प्रति उनके सतत सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि बार एवं रॉड मिल भविष्य में भी उत्पादन, गुणवत्ता एवं उत्पादकता के नए मानदंड स्थापित करती रहेगी।

इस अवसर पर बीआरएम विभाग के महाप्रबंधकगण आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पांडे एवं शिखर तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी बार एवं रॉड मिल की पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि टीम बीआरएम इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button