भिलाई स्टील प्लांट में दीवार फांदकर स्क्रैप लोहा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त

दुर्ग मुख्य बिंदु :
दिनांक 01.07.2026 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.06.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के केनाल गेट के पास बिना नंबर की स्कूटी में दो व्यक्ति लगभग 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन चोरी कर ले जा रहे थे। सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर स्कूटी में पीछे बैठा एक व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को चोरी के सामान सहित मौके पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू नायक बताया तथा अपने अन्य साथियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट की दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश कर स्क्रैप लोहा चोरी करना स्वीकार किया। रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन, घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग ₹52,500 जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 03.07.2026 को प्रकरण के दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र दीप उर्फ पुष्पा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
▪️ घटना का कारण :
भिलाई स्टील प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से स्क्रैप लोहा चोरी करना।
▪️ घटनास्थल :
भिलाई स्टील प्लांट, केनाल गेट के पास, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सोनू नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी क्रॉस स्ट्रीट-4, क्वार्टर नं. 10-सी, सेक्टर-5, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
2. पुष्पेंद्र दीप उर्फ पुष्पा, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर-5, सड़क नं. 17, उड़िया बस्ती, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन (कीमत लगभग ₹5,500)।
2. एक स्कूटी (कीमत लगभग ₹40,000)।
3. एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹7,000)।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू एवं आरक्षक रोशन भट्ट की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




