chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस के सतत प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी, लगातार छठे माह मृत्यु के आंकड़ों में गिरावट…

दुर्ग/ उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से व्यापक एवं सतत अभियान संचालित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख मार्गों एवं दुर्घटना संभावित ब्लैक एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। इन स्थानों पर आवश्यक यातायात सुधार, चेतावनी संकेतक, जन-जागरूकता गतिविधियां तथा त्वरित सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

दुर्ग पुलिस के इन निरंतर एवं योजनाबद्ध प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है तथा 61 लोगों का जीवन बचाने में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं केवल जून माह में ही पिछले वर्ष की तुलना में 12 कम मौतें दर्ज की गई हैं। लगातार छठे माह मृत्यु के आंकड़ों में कमी आना सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं जनसहभागिता का महत्वपूर्ण परिणाम है।

अपील- यातायात पुलिस दुर्ग सभी नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अपना सहयोग प्रदान करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button