डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किये…

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उनका अटल संकल्प भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला उनका दूरदर्शी चिंतन, त्याग और समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का अक्षय स्रोत है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू जी सहित दुर्ग भाजपा परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




