दुर्ग

नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग मुख्य बिंदु :

दिनांक 02.07.2026 को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उतई क्षेत्र स्थित बिजली कार्यालय के पीछे अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। मौके से एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम देवराज यादव उर्फ छोटू, उम्र 39 वर्ष, निवासी मीलपारा, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में रखी 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.4 बल्क लीटर), कीमत लगभग ₹3,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अधिक आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब की बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

बिजली कार्यालय के पीछे, उतई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. देवराज यादव उर्फ छोटू, उम्र 39 वर्ष, निवासी मीलपारा, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.4 बल्क लीटर)।
2. जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3,000।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक राजेश साहू, सउनि मदनलाल साहू, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, आरक्षक दिलीप सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button