इंदु आईटीआई स्कूल, कुरूद रोड में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दुर्ग पुलिस की यातायात शाखा द्वारा इंदु आईटीआई स्कूल, कुरूद रोड में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष रूप से बताया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी प्रकार का मोटर वाहन संचालित करना कानूनन प्रतिबंधित है। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों एवं संकेतकों का सम्मान तथा सड़क पर सदैव सतर्कता बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में यातायात नियमों के पालन की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
सराहनीय भूमिका :
उक्त जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के संबंध में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने में यातायात शाखा, दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालित न करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




