छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को अंगदान में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

छत्तीसगढ़ – आज सर्वधर्म सेवा संस्था, भिलाई के संरक्षक इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को 16 बिंदुओं का विस्तृत सुझाव-पत्र सौंपकर पूरे छत्तीसगढ़ में अंगदान एवं देहदान को जन-आंदोलन के रूप में चलाने का आग्रह किया गया।

साथ ही संस्था ने यह महत्वपूर्ण निवेदन भी किया कि अंगदान करने वाले दाताओं को मरणोपरांत राजकीय सम्मान प्रदान किया जाए, ताकि समाज में अंगदान के प्रति सम्मान, जागरूकता और प्रेरणा का वातावरण बने। संस्था का मानना है कि यदि शासन, चिकित्सा संस्थान, सामाजिक संगठन एवं आमजन मिलकर इस दिशा में कार्य करें, तो छत्तीसगढ़ न केवल हजारों लोगों को नया जीवन देने में सफल होगा, बल्कि अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य भी बन सकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विषय को गंभीरता से सुनने तथा सकारात्मक पहल का आश्वासन देने के लिए सर्वधर्म सेवा संस्था उनकी हृदय से आभारी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button