भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में ई-5 एवं ई-6 के 110 अधिकारी हुए पदोन्नत

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 01 जुलाई, 2026 को संयंत्र के ई-5 एवं ई-6 के कुल 110 अधिकारी पदोन्नत किये गये। ई-6 से ई-7 पद पर पदोन्नत 27 अधिकारियों को इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र ने पदोन्नति आदेश वितरित किया।

इस पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत (ई-5 से ई-6) पद पर कुल 83 अधिकारी, जिनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के 07 अधिकारी शामिल हैं। वहीँ (ई-6 से ई-7) पद पर 27 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया, जिनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के 03 अधिकारी शामिल हैं। इस प्रकार कुल 110 अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

चित्त रंजन महापात्र ने सभी कार्यपालकों को बधाई दी और अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गए है ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। मेरा मानना है कि सेल में स्वयं की उन्नति के बहुत अवसर मिलते है जो आप सभी को मोटिवेट करते है और यही मोटिवेशन आपके निष्पादन में परिवर्तित होने से कंपनी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन जरूरी है पर सुरक्षा उससे ज्यादा जरूरी है।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (माइंस) कमल भास्कर, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) तुषार कांत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर तथा सेफी चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के बंछोर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पदोन्नत सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निर्वहन का आश्वासन दिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button