दुर्ग

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी महिला गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजी गई

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना रानी तराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घोरारी स्थित धरशा रोड के पास एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी महिला के कब्जे से एक छीटदार नीले रंग के बैग में रखे 63 पौवा शोले देशी प्लेन शराब तथा 10 लीटर क्षमता वाले सफेद प्लास्टिक जर्किन में भरी 05 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला द्वारा अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 18.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री।

▪️ घटनास्थल :

ग्राम घोरारी, धरशा रोड के पास, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. गोदावरी बाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घोरारी, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 63 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कीमती लगभग ₹5,040/-।

2. 05 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती लगभग ₹1,000/-।

3. एक छीटदार नीले रंग का बैग।

4. एक सफेद रंग का प्लास्टिक जर्किन।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना रानी तराई पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण, परिवहन, संग्रहण अथवा बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button