chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

खेतों से लोहा एंगल एवं सोलर पैनल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से लोहा एंगल एवं सोलर पैनल चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी डोमार सिंह साहू, निवासी ग्राम पुरई एवं अश्वनी साहू, निवासी ग्राम धौंराभाठा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके खेतों में घेरा हेतु लगाए गए लोहे के एंगल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास से प्राप्त साक्ष्यों एवं संदिग्ध मोटर सायकल क्रमांक CG 07 CW 3027 के आधार पर आरोपियों की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ग्राम पुरई एवं ग्राम धौंराभाठा में रेकी कर खेतों से लोहे के एंगल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के एंगल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया।

इसी प्रकार चौकी मचांदुर क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी वालेश साहू, निवासी ग्राम कातरो द्वारा खेत में लगे सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रामकुमार साहू एवं उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से सोलर पैनल एवं बिजली झटका मशीन जप्त किया गया।

▪️ घटना का कारण : आरोपीगण द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने एवं चोरी की संपत्ति बेचकर दैनिक उपयोग एवं खाने-पीने में रकम खर्च करने हेतु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

▪️ घटनास्थल :

1. ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग
2. ग्राम धौंराभाठा, थाना उतई, जिला दुर्ग
3. ग्राम कातरो, चौकी मचांदुर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का विवरण :

1. राजू महिलांगे, उम्र 36 वर्ष, निवासी नेवईभाठा ट्रांसफार्मर के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग
2. भूपत निर्मलकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी नेवई बस्ती वार्ड क्रमांक 64, थाना नेवई, जिला दुर्ग
3. रामकुमार साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चिरपोटी, थाना अण्डा, जिला दुर्ग
4. आरोपी की पत्नी

▪️ जप्त सामग्री :

1. चोरी किए गए लोहे के एंगल
2. सोलर पैनल
3. बिजली झटका मशीन
4. घटना में प्रयुक्त दुपहिया मोटर सायकल

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव तथा चौकी मचांदुर के सउनि नेमन साहू, आरक्षक श्रवण साहू, महिला आरक्षक काजल ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि खेतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button